Posts

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji

Image
  दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji (Rahat Fateh Ali Khan, Ishqiya) Movie/Album: इश्किया (2010) Music By: विशाल भारद्वाज Lyrics By: गुलज़ार Performed By: राहत फ़तेह अली खान ऐसी उलझी नज़र उनसे हटती नहीं दाँत से रेशमी डोर कटती नहीं उम्र कब की बरस के सुफैद हो गयी कारी बदरी जवानी की छटती नहीं वल्ला ये धड़कन बढ़ने लगी है चेहरे की रंगत उड़ने लगी है डर लगता है तन्हां सोने में जी दिल तो बच्चा है जी थोड़ा कच्चा है जी किसको पता था पहलू में रखा दिल ऐसा पाजी भी होगा हम तो हमेशा समझते थे कोई हम जैसा हाजी ही होगा हाय जोर करे, कितना शोर करे बेवजह बातों पे ऐंवे गौर करे दिल सा कोई कमीना नहीं कोई तो रोके, कोई तो टोके इस उम्र में अब खाओगे धोखे डर लगता है इश्क करने में जी दिल तो बच्चा है जी... ऐसी उदासी बैठी है दिल पे हँसने से घबरा रहे हैं सारी जवानी कतरा के काटी पीरी में टकरा गए हैं दिल धड़कता है तो ऐसे लगता है वो आ रहा है यहीं देखता ही न हो प्रेम की मारें कटार रे तौबा ये लम्हें कटते नहीं क्यूँ आँखों से मेरी हटते नहीं क्यूँ डर लगता है मुझसे कहने में जी दिल तो बच्चा है जी...

बेबी वोंट यू टेल मी - Baby Won't You Tell Me

Image
  बेबी वोंट यू टेल मी - Baby Won't You Tell Me (Shankar, Alyssa, Ravi Mishra, Saaho) Movie/Album: साहो (2019) Music By: शंकर-एहसान-लॉय Lyrics By: मनोज यादव Performed By: शंकर महादेवन, एलिसा मेंडोंसा, रवि मिश्रा सपनो की राहों में यूँ आ तुमसे उलझे हैं हम अब यूँ ही उलझे रहें सुलझाये सुलझें ना हम तू मुझको क्यूँ आ मिली मैं तुझको क्यूँ आ मिला क्या मिलना मेरा तेरा है सदियों का सिलसिला Baby won’t you tell me You tell me, you tell me Baby won’t you tell me so Baby won’t you tell me You tell me, you tell me Baby won’t you tell me so Baby won't you tell me... तेरे दिल में धड़कन मेरी मेरे सीने में दिल तेरा तेरा सब कुछ अब से हूँ मैं और तू है हासिल मेरा तेरी छोटी सी बात मैं मेरे सारे अल्फाज़ तू तेरे लब की मैं गुफ्तगू मेरे मन का हर राज़ तू Baby won’t you tell me... तेरी फरियादों में डूबा-डूबा मैं यादों में हूँ तेरी खुशबू तेरी, महकी दुआ मेरी तेरी ही बाहों में रहना बहना है तेरी हवाओं में ले चल मुझे ऐ आसमाँ मेरी हम तो हैं मिले, मिलने के लिए इश्क की राहें, चलने के लिए ये जानूँ मैं भी, ये जान...

एन्नी सोणी - Enni Soni

Image
  एन्नी सोणी - Enni Soni (Guru Randhawa, Tulsi Kumar, Saaho) Movie/Album: साहो (2019) Music By: गुरु रंधावा Lyrics By: गुरु रंधावा Performed By: गुरु रंधावा, तुलसी कुमार तेरे ख्यालों में गुज़रता है दिन मेरा जाना तू जाने ना आशिक हूँ मैं तेरा तेरे ख्यालों में... सारी रात आये तेरी याद एन्नी सोणी क्यूँ लग्गे तू मेनू मैं तेरा हो गया हो जा मेरी तू एन्नी सोणी क्यूँ... आँखों में तुझको मैं अपनी बसा लूँगी तू चाहे या चाहे ना तुझे अपना बना लूँगी आँखों में तुझको मैं... तू मेरी बण गयी ए जान एन्नी सोणी क्यूँ लग्गे तू मेनू मैं तेरा हो गया हो जा मेरी तू एन्ना सोणा क्यूँ लग्गे तू मेनू मैं तेरी हो गयी हो जा मेरा तू आई हूँ दुनिया में इक तेरे ही वास्ते मंज़िल एक है और एक ही रास्ते आई हूँ दुनिया में... तेरे प्यार दा कमाल एन्नी सोणी क्यूँ...

साइको सैयाँ - Psycho Saiyaan

Image
  साइको सैयाँ - Psycho Saiyaan (Tanishk, Dhvani, Sachet, Saaho) Movie/Album: साहो (2019) Music By: तनिष्क बागची Lyrics By: तनिष्क बागची Performed By: तनिष्क बागची, ध्वनि भानुशाली, सचेत टंडन तेरा मैं, तेरा मैं तेरा मैं डबी डबी डम्मा तेरा मैं, तेरा मैं तेरा मैं डबी डबी डम्मा पहली तो नीली अखियाँ लड़ाई गयी रातों की मेरी नींदें उड़ाई गयी नशे में तेरे मुझको डुबाई गयी ऐसे मुझे घूरे तू कायको कायको के झूठे वादे कर के बलाई गयी ना जाने कितनों को रुलाई गयी ओ ठुमके से दिल को चुराई गयी आजा तुझे ले के चलूँ जाइको जाइको ओ सैयाँ सैयाँ वे ओ स स सैयाँ वे तो छोड़ कलइयाँ मोड़ के बइयाँ जल्दी से साइड हो साइड हो आया मोरा सैयाँ साइको आया मोरा सैयाँ साइको तेरा मैं, तेरा मैं... मैं लड़की सीधी-साधी सी बोतल पी ली है आधी सी मैं लड़की सीधी-साधी सी बोतल पी ली है आधी सी हाँ तेरी ये जो ग्रैविटी मुझे खींचे तेरी और ओ सैयाँ सैयाँ रे मैं तेरा सिपहिया रे जो पकड़ूँ कलैया छोड़ न ले के आजा तेरे भाई को, भाई को आया मोरा सैयाँ साइको...

बैड बॉय - Bad Boy

Image
  बैड बॉय - Bad Boy (Badshah, Neeti Mohan, Saaho) Movie/Album: साहो (2019) Music By: बादशाह Lyrics By: बादशाह Performed By: बादशाह, नीति मोहन बेबी होल्ड योर ब्रेथ तेरे पास जो आऊँ तो होश उड़ा दूँगा सच में बेबी वेट आ सेक तुझे नहीं है पता है कितना मज़ा मेरे टच में (टच में) आई नो यू वांट इट आई नो यू, नो यू नो यू नीड इट (नीड इट) तेरी आँखों में लिखा है सब कुछ बेबी आई कैन रीड इट (रीड इट) थोड़ा सीधा साधा हूँ थोड़ा सा हूँ मैड ब्रो बेबी आइम अ बैड बॉय कैन यू बी मा बैड गर्ल बेबी आइम अ बैड बॉय कैन यू बी मा बैड गर्ल हाय रहता बेबी हाई आईएसटीएएफएलवाई फ्लाई जैसे हेलीकॉप्टर यो आइम सो सिक कोई बुलाओ डॉक्टर को सब कैश नो चेक्स मैं चुप रहूँ स्वैग करे मेरा फ्लेक्स मूड में आ गया बेबी तो तेरे बॉयफ्रेंड के आगे लगा दूँगा एक्स बॉय, आई एम डाउन विथ इट डाउन विथ इट तूने ले लिया ये दिल तुझसे दूरी बनाये रखना बॉय अब हो गया मुश्किल बॉय, आई एम डाउन विथ इट डाउन विथ इट तूने ले लिया ये दिल तुझसे दूरी बनाये रखना बॉय अब हो गया मुश्किल तू है फायर, मैं हूँ गैसोलीन बॉय टेक मी हाईअर, यू नो व्हाट आई मीन बॉय मैं भी बिलकुल तेरे ...

परबतों के पेड़ों - Parbaton Ke Pedon

Image
  परबतों के पेड़ों - Parbaton Ke Pedon (Md.Rafi, Suman Kalyanpur, Shagoon) Movie/Album: शगुन (1964) Music By: ख़य्याम  Lyrics By: साहिर लुधियानवी  Performed By: मोहम्मद रफ़ी, सुमन कल्याणपुर परबतों के पेड़ों पर शाम का बसेरा है  सुरमई उजाला है, चम्पई अँधेरा है  सुरमई उजाला है दोनों वक़्त मिलते हैं, दो दिलों की सूरत से  आसमाँ ने खुश हो कर रंग-सा बिखेरा है  आसमाँ ने खुश हो कर ठहरे-ठहरे पानी में गीत सरसराते हैं  भीगे-भीगे झोंकों में ख़ुश्बुओं का डेरा है  परबतों के पेड़ों पर क्यूँ न जज़्ब हो जाए इस हसीं नज़ारे में  रोशनी का झुरमट है, मस्तियों का घेरा है  परबतों के पेड़ों पर अब किसी नज़ारे की दिल को आरज़ू क्यूँ हो  जबसे पा लिया तुमको, सब जहान मेरा है  परबतों के पेड़ों पर

हाथ छूटे भी - Haath Chhoote Bhi

Image
  हाथ छूटे भी - Haath Chhoote Bhi (Jagjit Singh, Preeti Uttam, Marasim, Pinjar) Movie/Album: मरासिम (2000), पिंजर (2003) Music By: जगजीत सिंह, उत्तम सिंह  Lyrics By: गुलज़ार  Performed By: जगजीत सिंह, प्रीती उत्तम  मरासिम हाथ छूटे भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते वक़्त की शाख़ से लम्हें नहीं तोड़ा करते जिसकी आवाज़ में सिलवट हो, निगाहों में शिकन ऐसी तस्वीर के टुकड़े नहीं जोड़ा करते शहद जीने का मिला करता है थोड़ा-थोड़ा जाने वालों के लिए दिल नहीं थोड़ा करते लग के साहिल से जो बहता है उसे बहने दो ऐसे दरिया का कभी रुख़ नहीं मोड़ा करते वक़्त की शाख़ से लम्हें नहीं तोड़ा करते हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते पिंजर हाथ छूटे भी तो रिश्ते नहीं छूटा करते वक़्त की शाख़ से लम्हें नहीं  टूटा करते हाथ छूटे भी तो... (छूट गए यार, न छूटी यारी मौला) जिसने पैरों के निशाँ भी नहीं छोड़े पीछे  उस मुसाफ़िर का पता भी नहीं पूछा करते  हाथ छूटे भी तो... (छूट गए यार, न छूटी यारी मौला) तूने आवाज़ नहीं दी कभी मुड़ कर वरना  हम कई सदियाँ तुझे घूम के देखा करते  हाथ छूटे भी तो....