दिल ख़ुश है - Dil Khush Hai

 

दिल ख़ुश है - Dil Khush Hai (Md.Rafi, Gazal)

Movie/Album: ग़ज़ल (1964)
Music By: मदन मोहन 
Lyrics By: साहिर लुधियानवी 
Performed By: मो.रफ़ी

दिल ख़ुश है, आज उनसे मुलाक़ात हो गई 
गो दूर ही से बात हुई, बात हो गई
दिल ख़ुश है...

उनसे हमारा कोई त'आल्लुक़ तो बन गया
बिगड़े भी वो अगर, तो बड़ी बात हो गई
दिल ख़ुश है...

धड़कन बढ़ी तो साँस की ख़ुशबू बिखर गई
आँचल उड़ा तो रंग की बरसात हो गई
दिल ख़ुश है...

जी चाहता है मान ही लें अब ख़ुदा को हम
जिसका यकीं न था, वो करामात हो गई
दिल ख़ुश है...

Popular posts from this blog

दोस्ती - Dosti

ऊँचा लम्बा कद - Uncha Lamba Kad

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji