चेहरे पे ख़ुशी - Chehre Pe Khushi

 

चेहरे पे ख़ुशी - Chehre Pe Khushi (Asha Bhosle, Waqt)

Movie/Album: वक़्त (1965)
Music By: रवि 
Lyrics By: साहिर लुधियानवी 
Performed By: आशा भोसले 

चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है
आँखों में सुरूर आ जाता है
जब तुम मुझे अपना कहते हो
अपने पे ग़ुरूर आ जाता है 
चेहरे पे ख़ुशी...

तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो
शायद ये तुम्हें मालूम नहीं
महफ़िल में तुम्हारे आने से
हर चीज़ पे नूर आ जाता है 
जब तुम मुझे... 

हम पास से तुमको क्या देखें
तुम जब भी मुक़ाबिल आते हो 
बेताब निगाहों के आगे
परदा-सा ज़रूर आ जाता है 
जब तुम मुझे... 

जब तुमसे मुहब्बत की हमने
तब जा के कहीं ये राज़ खुला 
मरने का सलीक़ा आते ही
जीने का शु'ऊर आ जाता है 
जब तुम मुझे...