यही होता प्यार - Yahi Hota Pyaar

 

यही होता प्यार - Yahi Hota Pyaar (Himesh Reshammiya, Sunidhi Chauhan, Namastey London)

Movie/Album: नमस्ते लन्दन (2007) 
Music By: हिमेश रेशमिया
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान

तेरा बनेगा वो जो, तेरा नहीं है
ऐ दिल बता क्यूँ तुझको, इतना यकीं है
मेरे दिल-ए-बेकरार, हाँ दिल-ए-बेकरार
यही होता प्यार है क्या
मेरे दिल-ए-बेकरार
हाय यही होता प्यार है क्या
मेरे दिल-ए-बेकरार
यही होता प्यार है क्या

ख्वाबों में कोई क्यूँ है यूँ रहता
ऐ दिल तू क्यूँ मुझसे है ये कहता
वो मेरा रस्ता भी है, और वो ही मंज़िल
वो मेरा सागर भी है, और वो ही साहिल
कैसी बता ये बेताबियाँ हैं
हम चलते-चलते आए कहाँ हैं
दिल-ए-बेकरार
यही होता प्यार है क्या...

सुनता हूँ में तेरी ये दास्तां
सिमटेगी इक दिन तो ये दूरियाँ
उम्मीद तुम पे ऐ दिल कोई नहीं है
तेरी ज़िद पे मेरे ऐ दिल सद आफ़रीं है
क्यूँ ये जुनूँ है, क्या जुस्तजू है
आख़िर तुझे क्यूँ, ये आरज़ू है
दिल-ए-बेकरार
यही होता प्यार है क्या...

Popular posts from this blog

दोस्ती - Dosti

ऊँचा लम्बा कद - Uncha Lamba Kad

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji