आधा भी ज़्यादा - Aadha Bhi Zyaada

 

आधा भी ज़्यादा - Aadha Bhi Zyaada (Hansraj Raghuvanshi, Karan Deol, Pal Pal Dil Ke Paas)

Movie/Album: पल पल दिल के पास (2019)
Music By: सचेत-परंपरा
Lyrics By: सिद्धार्थ-गरिमा
Performed By: हंसराज रघुवंशी, करण देओल

सर पे आधा पौना छप्पर है तो क्या
घर पे खुलेआम आती है हवा
सीली-सीली गीली शक्कर है तो क्या
लूटना मीठी चाय का मज़ा
देवभूमि की ये माया
भूल जाते सब क्या खोया
क्या पाया
आधा भी ज़्यादा है यहाँ
जीना बड़ा सादा है यहाँ
खुश रहना आसाँ है यहाँ
आधा भी ज़्यादा है यहाँ

झूठी, बाकी की दुनिया सारी झूठी
सच्ची यहाँ की जड़ी बूटी
भोले की बोलो जय
खाली जेब पर कोई ना उदास
देवों का यहाँ है वास
रे कोई न फिक्रें आसपास
यहाँ साथ में बहती बियास
ओ सुन ले बंदे

पहाड़ी सच्चे बंधु
आ के पहाड़ों में रम तू
गूंजे हवाओं में डमरू
भोले की बोलो हो जय
(जय भोले)

आधा भी ज़्यादा है यहाँ...

Popular posts from this blog

दोस्ती - Dosti

ऊँचा लम्बा कद - Uncha Lamba Kad

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji