भूले से मोहब्बत - Bhule Se Mohabbat

 

भूले से मोहब्बत - Bhule Se Mohabbat (Mukesh, Dil Hi To Hai)

Movie/Album: दिल ही तो है (1963)
Music By: रोशन 
Lyrics By: साहिर लुधियानवी 
Performed By: मुकेश 

भूले से मोहब्बत कर बैठा
नादाँ था बेचारा दिल ही तो है
हर दिल से ख़ता हो जाती है
बिगड़ो न खुदारा दिल ही तो है

इस तरह निगाहें मत फेरो
ऐसा न हो धड़कन रुक जाए
सीने में कोई पत्थर तो नहीं
एहसास का मारा दिल ही तो है
हर दिल से ख़ता...

बेदादगरों की ठोकर से
सब ख़्वाब सुहाने चूर हुए
अब दिल का सहारा ग़म ही तो है
अब दिल का सहारा ग़म ही तो है
अब ग़म का सहारा दिल ही तो है
भूले से मोहब्बत...

Popular posts from this blog

दोस्ती - Dosti

ऊँचा लम्बा कद - Uncha Lamba Kad

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji