मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया

 

मैं ज़िन्दगी का साथ - Main Zindagi Ka Saath (Md.Rafi, Hum Dono)

Movie/Album: हम दोनों (1961)
Music By: जयदेव
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी

मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया

बरबादियों का सोग मनाना फ़जूल था
बरबादियों का जश्न मनाता चला गया
हर फ़िक्र को...

जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया
जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया
हर फ़िक्र को...

ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ
मैं दिल को उस मुक़ाम पे लाता चला गया
मैं ज़िन्दगी का साथ...

Popular posts from this blog

दोस्ती - Dosti

ऊँचा लम्बा कद - Uncha Lamba Kad

दिल तो बच्चा है जी - Dil To Bachcha Hai Ji